पुस्तकें और पेन बांटकर मनाया हनुमान जन्मोत्सव और बाल पुस्तक दिवस
भारत सागर न्यूज/देवास। हनुमान जन्मोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस के पावन अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय, महाकाल कॉलोनी में एक प्रेरणादायक आयोजन संपन्न हुआ।
धर्मेंद्र रांगवे ने बताया कि उन्होंने अपने पिता स्व. देवीलाल रांगवे की स्मृति में उनकी पत्नी आशा रांगवे द्वारा विद्यार्थियों को पुस्तकें एवं पेन वितरित किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना एवं पठन-पाठन की आदत को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान अध्यापक महेश सोनी एवं अशोक हाड़े सहित स्टाफ सदस्य नाजमा खान, शकुंतला मालवीय,
प्रियंका गौड़, सूर्यबाला बघेल और राजेश चौहान का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
.jpg)




Comments
Post a Comment