शराब के नशे में ड्राइवर ने ट्रैक्टर खेत में उतारा, बड़ा हादसा टला...
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। नशे में चालक ने ट्रैक्टर खेत में उतारा, बड़ा हादसा टला नागदा के समीप विक्रमपुर मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में था और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क से उतरकर खेत में जा घुसा।
घटना में चालक को मामूली चोट आई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई, जिसके चलते कुछ समय के लिए मार्ग बाधित रहा।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थिति संभाली नहीं जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।





Comments
Post a Comment