एबी रोड स्थित माखन मटकी भोजनालय में खाने में इल्ली मिलने का मामला, खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

भोजनालय में खाने में इल्ली,, 




भारत सागर न्यूज/देवास।
शहर के एबी रोड स्थित माखन मटकी भोजनालय में खाने में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची भोजन सामग्री के लिए लिए सैंपल शहर के एबी रोड स्थित माखन मटकी भोजनालय में खाने में इल्ली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची भोजन सामग्री के लिए लिए सैंपल जानकारी के अनुसार, भोजन करने पहुंचे दीपक चौहान ने आरोप लगाया कि उनके खाने में इल्ली निकली। 




उन्होंने बताया कि जब इस संबंध में भोजनालय संचालक को जानकारी दी गई तो उन्होंने इसे इल्ली मानने से इनकार करते हुए उसे फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की।




शिकायत मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खाद्य अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि दीपक चौहान द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पंचनामा तैयार किया जा रहा है। साथ ही, शिकायतकर्ता के पास मौजूद फोटो और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




उन्होंने बताया कि जांच के दौरान भोजनालय से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन