देवास में सनसनी: नाले में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीराखेड़ी श्मशान घाट के पास एक गंदे नाले में अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया।
औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के अनुसार, फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास की बस्तियों में पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की उम्र 40 वर्ष से अधिक है और शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब दो दिन पुराना हो सकता है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
.jpeg)



Comments
Post a Comment