भोपाल रोड पर चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

🔥भीषण आग




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास जिले में भोपाल रोड स्थित भौंरासा टोल टैक्स के पास एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां चलती बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।




बताया जा रहा है कि बस रीवा से सूरत जा रही थी। आग लगते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। 




हालांकि, सूझबूझ दिखाते हुए सभी यात्रियों ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचा ली। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण डीजल लीकेज बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है। 




घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा