नहीं मान रहे लोग कलेक्टर का आदेश खेतों में जलाई पराली, लिया भीषण रूप लाईट के तार जले कई दूर तक हुआ नुकसान।
भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा। उज्जैन जिला कलेक्टर के सख्त आदेश के बाद भी किसान खेतों में पराली जला रहे है नतीजा वहां के आसपास के लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।
कल शाम नायन डैम के समीप और भीकमपुर मार्ग पर लोगों ने अपने खेतों में पराली जलाई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया आग इतनी भयंकर थी के वहां खड़े हरे भरे पेड़ भी उसकी चपेट में आ गए और वहां पास में बनी डीपी तक पहुंच गई और तारों को भी जला दिया।
जिससे घरों की लाईट के तार भी जल गए और भीषण गर्मी में लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा और वहा के लोगों ने बिजली ऑफिस फोन किया परंतु लाइट ठीक करने कोई नहीं आया जिसके बाद आसपास के घरों से लोगों ने लाइट व्यवस्था को ठीक करने की कोशिश की गई
परंतु हो नहीं पाई आगजनी को बुझाने नगरपालिका और केमिकल डिवीजन की फायरबिग्रेड मौके पर पहुंची,जब तक 150 बीघा भूमि में आग फैल चुकी थी जिससे आम और अमरुद के हरे पेड़ भी जले।






Comments
Post a Comment