फर्जी CRPF डीआईजी बनकर घूम रहा युवक देवास में गिरफ्तार...




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद को CRPF का डीआईजी बताकर घूम रहा था। कोतवाली पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू की।




जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड क्षेत्र में लाल बत्ती लगी एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। वाहन संदिग्ध लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कार में बैठे युवक ने अपना नाम सौरभ राणा, निवासी भोपाल बताते हुए खुद को CRPF का डीआईजी बताया।




हालांकि, सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ गई। युवक के पास मिला पहचान पत्र भी फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली थाने ले आई।




पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसने इस फर्जी पहचान के जरिए कहीं ठगी या अन्य अपराध तो नहीं किए हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा