इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: PWD के तीन अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए

हरिभूमि बिग ब्रेकिंग




भारत सागर न्यूज/इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को इंदौर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के तीन अधिकारियों के खिलाफ बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक के निर्देश पर की गई।




जानकारी के अनुसार, संभागीय PWD कार्यालय से जुड़े कार्यपालन यंत्री जयदेव गौतम को उनके सरकारी आवास से 1.50 लाख रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा गया। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी टी.के. जैन को दफ्तर परिसर के पोर्च में 1 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ धर लिया गया।




मामले में उपयंत्री अंशु दुबे ने कथित तौर पर रिश्वत की राशि कम होने के कारण पैसे लेने से इनकार कर दिया था, लेकिन जांच में भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।




लोकायुक्त टीम ने कुल 2.50 लाख रुपये की रिश्वत राशि जब्त की है। बताया जा रहा है कि यह रकम ठेकेदार राजपाल सिंह पंवार से उसके अंतिम बिल पास करने के एवज में मांगी गई थी। बिल ‘पटेल एंटरप्राइज’ के नाम से पास किया जाना था।




फिलहाल तीनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा