पूर्णिमा 01मई को हजारों घरों में गूंजेंगे स्वाहा इदं गायत्री इदं नमः
- 01 से 03 मई तक भी अपनी सुविधा अनुसार गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कर सकते है।
- वैश्विक स्तर पर आज लाखों घरों में होंगे गृह गृह गायत्री यज्ञ,,
- आमजन मोबाइल पंडित, यूट्यूब, वीडिओ लिंक एवं ऑनलाइन शान्तिकुंज से जुड़कर भी गायत्री यज्ञ में भागीदारी कर सकते है।
- जिले की 09 तहसीलों में होंगे 11 हजार से अधिक घरों में गृह गृह गायत्री यज्ञ,,,
- वैश्विक स्तर पर आज लाखों घरों में होंगे गृह गृह गायत्री यज्ञ,,
- आमजन मोबाइल पंडित, यूट्यूब, वीडिओ लिंक एवं ऑनलाइन शान्तिकुंज से जुड़कर भी गायत्री यज्ञ में भागीदारी कर सकते है।
- जिले की 09 तहसीलों में होंगे 11 हजार से अधिक घरों में गृह गृह गायत्री यज्ञ,,,
भारत सागर न्यूज/देवास । अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देश भर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा पर पूरे भारत में वैश्विक स्तर पर लाखो घरों में एक ही समय में प्रातः 09 बजे से दोपहर 12 तक गृह गृह गायत्री महायज्ञ संपन्न होंगे जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व शान्ति, सबके कल्याण की भावना, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त भारत, राष्ट्र को समर्थ, शक्तिशाली एवं अखण्डता में स्थिरता बनाना है ।
गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया कि 01 मई शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा को पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर की संरक्षिका दुर्गा दीदी के मार्गदर्शन में जिले भर के गायत्री साधक पुनीत गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान की सफलता के लिये जुटेंगे ।
युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक प्रमोद निहाले ने गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान पर अधिक जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2026 परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्ष है और इस दौरान गायत्री साधकों को लाखो घरों को देव परिवार बनाने का लक्ष्य मिला है
इसे भी पढ़ें :- नेशनल टास्क फोर्स से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
जिसे जिले के निष्ठावान कार्यकर्ता पूर्ण जिम्मेदारी से संपन्न करेंगे साथ ही बताया कि गायत्री और यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति के माता-पिता है इनके बिना हमारा जीवन नीरस एवं अपूर्ण है, अगर हमारी संस्कृति को जीवित रखना है तो गायत्री और यज्ञ से जुड़कर रहना होगा ।
चौधरी ने आगे कहा कि आमजन मोबाईल पंडित, वीडिओ लिंक, यूट्यूब एवं हरिद्वार से लाइव ऑनलाइन जुड़कर भी इस विधा से गृह गृह गायत्री महायज्ञ में अपनी भागीदारी कर सकते है । जिला समन्वयक बाबूलाल खंडेलवाल ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार के मातृ जन्म शताब्दी वर्ष को सफल बनाने के लिए गृह गृह गायत्री महायज्ञ, देव स्थापना एवं दीप यज्ञ किया जाएगा । इन कार्यक्रमों के माध्यम से परम पूज्य गुरुदेव पं. राम शर्मा आचार्य जी का सपना ष्मनुष्य में देवत्व का उदय व धरती पर स्वर्ग का अवतरणष् को पूरा किया जाएगा । गृह गृह गायत्री महायज्ञ अभियान को सफल बनाने के लिए राजेन्द्र पोरवाल 9893699170 एवं प्रमोद निहाले 9302749911से सम्पर्क करें । चौधरी ने बताया कि 31 मई को गायत्री परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस पर भी जिले की सभी प्रज्ञा संस्थानों पर गायत्री परिवार तंबाकू निषेध के कई आयोजन आयोजित करेगा । पुनीत गृह गृह गायत्री यज्ञ अभियान को सफल बनाने में सम्पूर्ण जिले के गायत्री साधक जुटेंगे जिसमें कांतिलाल पटेल पटेल, हरिराम जिराती, संतोष पटेल सिरोलिया, हरिप्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र शर्मा, रामकरण यादव कन्नौद, गिरीश गुरु हाटपिपलिया, रमेशचन्द्र मेहता, रविन्द्र नायक सोनकच्छ, मनीष गुप्ता, विजय जाधव बागली, डॉ.राजेन्द्र व्यास खातेगांव, डॉ.जसवंत पंवार उदयनगर, पुरुषोत्तम परमार, जय प्रकाश नाड़ेकर सतवास आदि । गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी महेश पंड्या एवं गायत्री प्रज्ञापीठ विजय नगर के मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी राजेंद्र पोरवाल ने आमजन से इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने की अपील की हैं ।
.jpeg)



Comments
Post a Comment