13वीं बार होगा श्री गुरुचरित्र का सामूहिक वाचन, 30 मई से 7 जून तक विविध धार्मिक आयोजन
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री दत्त उपासक मंडल, देवास द्वारा संस्थापक अनिल बेलापूरकर गुरुजी के मार्गदर्शन में 30 मई से 7 जून 2026 तक गीता भवन, स्टेशन रोड, देवास में लगातार 13वीं बार श्री गुरुचरित्र का सामूहिक वाचन आयोजित किया जा रहा है। नौ दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में प्रवचन, कीर्तन, भजन एवं संत समागम जैसे विविध कार्यक्रम होंगे।
मंडल सदस्य दीपक कर्पे ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 30 मई को देवता स्थापना के साथ होगा। इसी दिन दोपहर 4.30 बजे इंदौर के स्वरांजली स्वर समूह द्वारा भजन प्रस्तुति दी जाएगी तथा शाम 7 बजे सच्चिदानंद भजन मंडल, देवास का भजन कार्यक्रम होगा। 31 मई को प्रवीण पानसे महाराज द्वारा ‘अधिकमास का महत्व’ विषय पर प्रवचन दिया जाएगा। इसके अलावा नाना महाराज परिवार, इंदौर द्वारा “श्री गीत गुरु चरित्र” की प्रस्तुति होगी।
1 जून को महाराष्ट्र के मुळेवाडी की कु. ज्ञानतृप्ति दीदी का कीर्तन आयोजित किया जाएगा, जबकि 2 जून को मुळेवाडी, महाराष्ट्र के रवींद्रनाथ सुद्रीक पाटिल कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। 3 जून को पुनः नाना महाराज परिवार, इंदौर द्वारा “श्री गीत गुरु चरित्र” का आयोजन होगा। 4 एवं 5 जून को पुणे के प्रसिद्ध कीर्तनकार हर्षद बुवा जोगळेकर अपने प्रवचन एवं कीर्तन से श्रद्धालुओं को लाभान्वित करेंगे। 6 जून को इंदौर के कार्तिक जोशी का भक्ति गायन होगा। आयोजकों के अनुसार सभी सांध्यकालीन कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 7 बजे प्रारंभ होंगे। सप्ताह का समापन 7 जून को देशभर से पधारने वाले ख्यात संतों के समागम एवं उनके आशीर्वचनों के साथ होगा। मंडल ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है। उक्त जानकारी शिरीष खड़ीकर ने दी।



Comments
Post a Comment