सब्जी मंडी में सख्त कार्रवाई, 13 दुकानदारों पर चालान...

- नपाध्यक्ष गेहलोत के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान जारी




भारत सागर न्यूज/संजय शर्मा/नागदा।
नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा नपाध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पॉलिथीन मुक्त बनाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका की अतिक्रमण एवं स्वच्छता टीम प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था एवं अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।




इसी क्रम में नगर पालिका टीम द्वारा सब्जी मंडी क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान गंदगी फैलाने एवं मार्ग में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 13 दुकानदारों पर चालान बनाए गए। कार्रवाई के दौरान फरदीन खान, वसीम भाई, मुन्ना पठान, साबिर भाई, मोहम्मद हुसैन, शकील भाई, फारूक भाई, भय्यू भाई, काजल, दुर्गा शंकर, विजय, मांगीलाल जी एवं ओमप्रकाश के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।




नगर पालिका परिषद द्वारा सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि वे नागदा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। नगर पालिका की कचरा गाड़ी प्रतिदिन सुबह एवं शाम बाजार क्षेत्र में पहुंच रही है। यह व्यवस्था नपाध्यक्ष गेहलोत की पहल पर प्रारंभ की गई है। दुकानदार एवं नागरिक दुकान एवं घर का कचरा केवल कचरा वाहन में ही डालें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही दुकान खोलते समय जैसी स्वच्छता रहती है, वैसी ही दुकान बंद करते समय भी अपने आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा बनाए रखें।




नपाध्यक्ष संतोष ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा एवं स्वास्थ्य शाखा सभापति बबीता रघुवंशी ने कहा कि नगर को स्वच्छता में नई पहचान दिलाने के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। नगरवासियों, व्यापारियों एवं आमजन के सहयोग से ही नागदा नगर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाया जा सकता है। नगर पालिका द्वारा आगे भी स्वच्छता एवं अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा