उन्हेल में सनसनी: सरवना गांव में 40 वर्षीय युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( उन्हेल)। उन्हेल के सरवना गांव में 40 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रतनलाल पिता रूघनाथ, जाति बागरी, निवासी सरवना के रूप में हुई है।




उन्हेल पुलिस थाना के थाना प्रभारी संतोष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा