शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लुटेरी दुल्हन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/देवास। मध्य प्रदेश पुलिस की नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लुटेरी दुल्हन सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 18 हजार रुपये भी जब्त किए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




एडिशनल एसपी  जय वीर सिंह भदोरिया ने बताया कि फरियादी जानकीलाल पुवाड़िया निवासी देवास ने नाहर दरवाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र की शादी नहीं हो रही थी। 




इसी दौरान अंतर सिंह नामक व्यक्ति ने शादी कराने का भरोसा दिलाते हुए करीब 2 लाख रुपये खर्च होने की बात कही इसके बाद आरोपी फरियादी पक्ष को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले गया, जहां सीमा नामक युवती और उसकी मौसी गीता बाई से रिश्ता तय कराया गया। बाद में सीमा को देवास लाकर लिखापढ़ी कर विवाह भी कराया गया। शादी के एवज में आरोपियों ने 2 लाख रुपये ले लिए।




शादी के अगले ही दिन दुल्हन सीमा यादव घर से फरार हो गई। ठगी का एहसास होने पर फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमा बाई, गीता बाई, पूनमचंद लोधी, कमल मालवीय, फारूक मंसूरी और कमल उर्फ दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 18 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह शादी का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम वसूलकर फरार हो जाता था। मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा