उज्जैन में बड़ी कार्रवाई: नानाखेड़ा पुलिस ने 900 पेटी अवैध बीयर जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उज्जैन ब्रेकिंग 




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा।
उज्जैन में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नानाखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 




पुलिस ने ट्रक क्रमांक GJ17UU9877 से 900 पेटी (21,600 बीयर केन) अवैध बीयर जब्त की है, जिसकी कुल मात्रा 10,800 बल्क लीटर और कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई गई है। 




साथ ही 55 लाख रुपये कीमत का ट्रक भी जब्त किया गया, कुल मशरूका लगभग 1 करोड़ रुपये है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने निनोरा टोल के पास घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ा। 




मौके से चालक रवि चौहान (22) और उसका साथी गमरा गुजरिया (26), निवासी अलीराजपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा