खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य में बाघिन ‘मीरा’ और शावक की अठखेलियां कैमरे में कैद




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य से जंगल की सबसे खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। जहां इंसान गर्मी से परेशान हैं, वहीं बाघिन ‘मीरा’ अपने शावक के साथ जंगल के वॉटर पार्क में मस्ती करती नजर आई।




वन विभाग द्वारा बनाए गए पानी के सौसर में मां और शावक ने जमकर अटखेलियां कीं। कभी पानी में छींटे उड़ाए, तो कभी एक-दूसरे के साथ खेलते दिखाई दिए।




भीषण गर्मी के बीच यह खूबसूरत नजारा जंगल में लगे कैमरों में कैद हो गया, जिसने वन्यजीव प्रेमियों का दिल जीत लिया। 




वन विभाग की पानी व्यवस्था से वन्य प्राणियों को बड़ी राहत मिल रही है। अब बाघिन मीरा और उसके शावक की ये प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा