रेनबुकान कराते ग्रेडिंग परीक्षा में अथर्व झरिया को येलो बेल्ट प्राप्त




भारत सागर न्यूज/देवास। मार्शल आर्ट्स संस्था ड्रैगन मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित रेनबुकान कराते ग्रेडिंग परीक्षा में सात वर्षीय नन्हा खिलाड़ी अथर्व झरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए येलो बेल्ट प्राप्त की। 




इस अवसर पर अथर्व को मास्टर सईद आलम द्वारा येलो बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। अथर्व झरिया चोइथराम स्कूल नॉर्थ कैंपस का छात्र है। उसने लगातार तीन महीने तक अनुशासन, समर्पण और कठिन मेहनत के साथ कराते का अभ्यास किया। 




नियमित प्रशिक्षण और तकनीकी दक्षता के आधार पर उसने ग्रेडिंग परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर येलो बेल्ट हासिल की। कार्यक्रम के दौरान मास्टर सईद आलम ने कहा कि मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण साधन है। 




कराते बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, धैर्य और मानसिक एकाग्रता विकसित करता है। उन्होंने कहा कि यदि खिलाड़ी निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहें तो वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को खेल और मार्शल आर्ट्स गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों और अभिभावकों ने अथर्व झरिया की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा