देवास में अवैध हथियार के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद 🚨

अवैध हथियार कारवाई




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।




पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कमला नगर कॉलोनी बायपास रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की सफेद जुपीटर स्कूटी से घूम रहा है, जिसके पास अवैध हथियार मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।




पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रईस शाह, निवासी विक्रम नगर इटावा, देवास बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही बिना नंबर की जुपीटर स्कूटी भी जब्त कर ली गई।




पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब उससे अवैध हथियारों के नेटवर्क और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित सोलंकी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा