नीट परीक्षा होने का विरोध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन शिक्षा मंत्री का जलाया पुतला
भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । नीट परीक्षा निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मशाल रैली निकाल कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया गया।
नीट परीक्षा निरस्त होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।इसको लेकर पूरे देश में जगह जगह घरना प्रदर्शन हो रहे है। उज्जैन में भी शनिवार को कांग्रेस सड़क पर उतरी और जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान टावर चौक से मशाल रैली निकाली गई जो शहीद पार्क होते हुए वापस टावर चौक पहुंची।
रैली में शामिल लोग डाक्टर की डिग्री बिकाऊ है कि तख्तियां लेकर चल रहे थे। टावर चौक पर कार्यकताओं ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री घर्मन्द प्रघान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला भी जलाया।
रैली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी, महिलाएं पुरुष और नीट परीक्षा दे चुके छात्र छात्राएं शामिल हुये। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी का कहना था कि नीट परीक्षा निरस्त होने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है , जिसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है।




Comments
Post a Comment