श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में प्रचलित एवं मंदिर के आस पास के क्षेत्रों के निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । कलेक्टर एवं अध्यक्ष  महाकालेश्वर मंदिर श्री रोशन कुमार सिंह तथा प्रशासक एवं अपर कलेक्टर  प्रथम कौशिक द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। 



निरीक्षण के दौरान मंदिर के सामने निर्मित हो रही नवीन टनल, महाराजवाड़ा बड़ा गणेश जी के सामने 24 मीटर सड़क, निर्गम द्वार क्रमांक-10, श्री महाकाल महालोक परिसर, बड़ा गणेश मंदिर, विजिटर फैसिलिटी सेंटर 3 सहित अन्य स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।





भ्रमण के दौरान कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि आगामी महापर्वों एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए 




सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि दर्शनार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा