वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्रवाई, सड़क पर मारपीट करने वाले युवक गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के केला देवी चौराहे पर सड़क पर खुलेआम मारपीट करने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व केला देवी चौराहे पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया और सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।




वायरल वीडियो सामने आने के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि केला देवी चौराहे पर हुई मारपीट की घटना का वीडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल युवकों को गिरफ्तार किया है। 




आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा