खाचरोद कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नियुक्त हुए बाबूलाल नागर




भारत सागर न्यूज/खाचरौद। उज्जैन जिले की ग्रामीण कांग्रेस सेवादल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल, उज्जैन के जिलाध्यक्ष चैनसिंह चौधरी ने बाबूलाल नागरजी को खाचरोद शहर का अध्यक्ष मनोनीत किया है।  




यह नियुक्ति नागर के कांग्रेस संगठन के प्रति सक्रिय निष्ठा और उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए की गई है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष माननीय अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार की सहमति और पूर्व विधायक/वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप सिंह गुर्जर की अनुशंसा पर की गई है।  




 चौधरी ने आशा व्यक्त की है कि नए शहर अध्यक्ष संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सक्रियता से कार्य करेंगे और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।  
बाबूलाल नागर जी के नियुक्त होने से खाचरोद क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नागर की नियुक्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा, जनपद अध्यक्ष कुं पृथ्वीराज सिंह पंवार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह जी ढोला, नपा उपाध्यक्ष दिनेश ठन्ना, शहर मण्डलम अध्यक्ष विकास पोरवाल, नमित वनवट, अनोखीलाल सोलंकी, नपा पार्षद दशरथ वाकतारिया, प्रकाश डाबी, नारायण मंडावलिया, पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र धाकड़, राहुल मेहता, संजय नंदेड़ा, जितेन्द्र पांचाल, लखन गौहर आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा