केला देवी चौराहे पर बवाल: वाइन शॉप के बाहर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

 वायरल वीडियो 




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास के केला देवी चौराहे पर स्थित वाइन शॉप के बाहर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और विवाद मारपीट में बदल गया।




घटना के दौरान एक युवक ने साइकिल उठा ली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सड़क पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।




यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा