पानी की किल्लत के बीच सड़कों पर बहाया पानी, फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास में पानी की किल्लत के बीच नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उज्जैन रोड पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी सड़कों की धूल साफ करती नजर आ रही है।




एक ओर शहर के कई क्षेत्रों में लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर फायर ब्रिगेड के पानी का इस्तेमाल सड़क की धूल मिटाने में किया जा रहा है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जहां आम जनता पानी की समस्या से परेशान है, वहां प्रशासन को पानी बचाने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे समय में फायर ब्रिगेड द्वारा इस तरह पानी का उपयोग कई सवाल खड़े करता है।




बताया जा रहा है कि यह वीडियो उज्जैन रोड क्षेत्र का है, जहां फायर ब्रिगेड टीम सड़क पर जमा धूल को पानी डालकर साफ करती दिखाई दे रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या फायर ब्रिगेड का उपयोग इसी काम के लिए किया जाना चाहिए, या फिर पानी संकट के समय संसाधनों का बेहतर उपयोग होना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा