अनुसूचित जाति विभाग प्रभारी ने वरिष्ठजनों का आभार माना




भारत सागर न्यूज/देवास। जिला अनुसूचित जाति विभाग का प्रभारी बनेसिंह अस्ताया ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी , 




प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। अस्ताया ने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से करेंगे तथा संगठन को मजबूत करने, 




कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। अस्ताया की नियुक्ति पर सोनकच्छ विधानसभा से राजवीर सिंह बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल, सोनकच्छ जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर, टोंक जनपद अध्यक्ष पोपसिंह , 




कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर चौहान, सोनकर कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंधव, जीवराव भंवरसा ब्लॉक अध्यक्ष मिथुन यादव, चौबारा ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल टोकखुर्द, 




ओमप्रकाश मंडलोई पीपलरावा, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज चौहान, जसपाल सिंह यशोना, गोपाल सिंह पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा