महंत रविंद्र पुरी महाराज उज्जैन आयें सिंहस्थ कार्यों पर जताया भरोसा सिंहस्थ अलोकिक होगा। रविन्द्र पुरी




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ ऐतिहासिक और अलोकिक होगा। आपने कॉकरोच पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कॉकरोच झूठन  में पैदा होता है और झूठन में ही मर जाता है। इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है।




अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज उज्जैन में आयोजित गंगा दशहरा महोत्सव में शामिल होने आयें थे। इस दौरान उन्होंने आज़ मिडिया के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार के नेतृत्व में उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ ऐतिहासिक और अलोकिक होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव इसके लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 




आपने पश्चिम बंगाल सरकार द्वार 14 साल से ऊपर की उम्र वाली गायों की कुर्बानी देने की स्वीकृति दिये जाने पर कहा कि ऐसे संवेदनशील मामले में सरकार को पुनर्विचार किये जाने की जरूरत है। महंत रविंद्र पुरी जी ने मुस्लिम समाज द्वारा गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने वाली मांग को शिगूफा क़रार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस मामले में गंभीरता से विचार कर रही है। आपने कॉकरोच पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे घबराने की कतई आवश्यकता नहीं है। कॉकरोच को भगाने के लिए हमारे देश में कई दवा है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा