एमजी रोड पर चला निगम का बुलडोजर, हटाए गए अतिक्रमण 🚧
अतिक्रमण हटाया
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास नगर निगम एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आया। शहर के व्यस्ततम एमजी रोड पर सोमवार को नगर निगम की जेसीबी गरजी और लंबे समय से रुकी कार्रवाई दोबारा शुरू की गई।
दरअसल, सड़क और नाले निर्माण कार्य को लेकर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पहले चार से पांच दुकानों द्वारा स्टे लेने के कारण यह अभियान रुक गया था, लेकिन अब दोबारा कार्रवाई शुरू होते ही निगम अमला और पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
कार्रवाई के दौरान एमजी रोड पर हलचल का माहौल देखने को मिला। नगर निगम ने वकील प्रहलाद डागा, श्याम बेकरी और सय्यद जाफरी के बाहर बने ओटलों को जेसीबी की मदद से हटाया। अधिकारियों का कहना है कि सड़क और नाले निर्माण में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों पर आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Comments
Post a Comment