तहसील भवन निर्माण स्थगित करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली खाचरौद में न्याय यात्रा और किया एस डी एम कार्यालय का घेराव

- यात्रा में शामिल हुए उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार और महिदपुर विधायक दिनेश जैन,,,




भारत सागर न्यूज/नागदा(खाचरौद)/संजय शर्मा। खाचरौद में नवीन तहसील भवन निर्माण प्रारंभ होने तथा जनपद पंचायत भवन की भूमि आवंटन नही होने से विवाद ने  अब जनआंदोलन का रूप ले लिया जिसका नजारा आज खाचरोद की सड़कों पर देखने को मिला जहां  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती लेकर नवीन जनपद निर्माण की मांग को लेकर नागदा  पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर और उज्जैन जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार और महिदपुर विधायक दिनेश जैन सहित अध्यक्ष जीवन ढोला पाटीदार एवं राधेश्याम चन्द्रवंशी ने समस्त जनप्रतिनिधियों, जनपद सदस्यों, सरपंचों, पार्षदों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा  जनआंदोलन न्याय यात्रा  निकली गई जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।




उज्जैन जिला अध्यक्ष महेश परमार और महिदपुर विधायक दिनेश जैन बॉस पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जनपद अध्यक्ष पृथ्वीराजसिंह पंवार एवं नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द भरावा के नेतृत्व में निकलने वाली यह न्याय यात्रा चबुतरा चौराहा खाचरौद से प्रारंभ होकर कृषि उपज मंडी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं संभागायुक्त के नाम ज्ञापन खाचरोद एस डी एम नेहा साहू  को सौंपा  और ज्ञापन का वाचन जनपद अध्यक्ष पृथ्वी राज सिंह पवार ने किया ।




कांग्रेस अध्यक्ष सहित जिला अध्यक्ष द्वारा आरोप लगाया कि पर्याप्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद जानबूझकर जनपद पंचायत भवन हेतु भूमि आवंटन में देरी की जा रही है और जिस स्थान पर जनपद पंचायत का भवन प्रस्तावित है, उसी स्थान पर जल्दबाजी में तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कांग्रेस ने इसे प्रशासनिक मनमानी बताते हुए तत्काल निर्माण कार्य स्थगित करने की मांग उठाई है।




कांग्रेस अध्यक्षों ने मांग  थी की कि वर्तमान जनपद भवन के प्रस्तावित स्थान पर नवीन तहसील कार्यालय परिसर विकसित किया जाए तथा वर्तमान तहसील कार्यालय एवं पंचवटी होटल के आसपास की भूमि पर जनपद पंचायत का नवीन भवन बनाया जाए, ताकि दोनों संस्थाओं के भवन शहर के मुख्य प्रशासनिक क्षेत्र में बने रहें और आम जनता को सुविधा मिल सके।
आंदोलन में पीसीसी सदस्य अनोखीलाल सोलंकी, राधे जायसवाल, धारासिंह सुरेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश चौहान, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बिरमसिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष रवि शर्मा, पुष्कर पाटीदार, विरेन्द्रसिंह गुर्जर, जनपद उपाध्यक्ष सोना देवीसिंह चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य राधा भीमराज मालवीय, जनपद सदस्य विकास शर्मा, अर्जुन पहलवान, ईश्वरसिंह गुर्जर, राजेन्द्रसिंह गुर्जर, विक्रमसिंह गुर्जर, भरत परमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों एवं कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में पहुंचे 
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जनभावनाओं की अनदेखी कर तहसील निर्माण कार्य नहीं रोका और जनपद पंचायत के लिए समुचित भूमि आवंटन नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा