पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत कार्यकताओं में उत्साह झालमुडी बांट कर मनाया जश्न




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में उज्जैन में कार्यकताओं ने जश्न मनाया। इस दौरान आतिशबाजी और झाल मुडी बांट कर ख़ुशी का इजहार किया गया।




पश्चिम बंगाल सहित अन्य तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से पूरे देश में खुशी का माहौल है और जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं। 




उज्जैन में भी शाम को जीत का जश्न मनाया गया।शाम को कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए और यही से पैदल रैली के रूप में टावर चौक पहुंचे। जहां कार्यकर्ता और नेता झमकर झूमें।




जीत की खुशी में यहां जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई।उघर भाजपा कार्यालय में कार्यकताओं को बंगाल की प्रसिद्ध झाल मुडी भी बाटी गई।






इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, निगम सभापति कलावती यादव और विघायक अनिल जैन कालूखेड़ा और महापौर मुकेश टटवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा