मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे उज्जैन दीदियों कों ई सायकल भेंट की




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन आयें। उन्होंने यहां पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी की दीदियों को ई सायकल वितरित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 12 साल को बेमिसाल बताते हुए कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में चाहु मुखी विकास कर रहा है।




मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम को शहर पहुंचे। यहां हेलिपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। हेलिपैड के पास ही आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीदियों कों ई सायकल भेंट कर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ई सायकल से काम करने में सुविधा और पेट्रोल की बचत भी होगी। 




यही पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मिडिया के साथ बातचीत करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के 12 साल कों बेमिसाल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2029 का कार्यकाल इससे भी बेहतर होगा।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा