मप्र कर्मचारी संघ का आयोजन अध्यक्षों का किया सम्मान मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला और संभागीय इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी कल्याण समिति और हाऊसिंग बोर्ड के अध्यक्ष का सम्मान किया गया। इस दौरान मप्र को राज्य भोगी शहर का दर्जा दिए जाने की मांग की गई।





मप्र के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा उज्जैन के कर्मचारी नेता रमेश चंद्र शर्मा कों मप्र कर्मचारी कल्याण समिति का अध्यक्ष और ओम जैन को गृह निर्माण एवं अधो संरचना विकास विभाग का अध्यक्ष बनायें जाने पर कर्मचारी संगठनों में हर्ष का माहौल है। इसी के चलते उज्जैन में मप राज्य कर्मचारी संघ द्वारा  निजी गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 




जिसमें कर्मचारी नेता रमेश चंद्र शर्मा और ओम जैन का विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। अपने स्वागत के प्रति उत्तर में दोनों नेताओं ने कहा कि प्रदेश की मोहन सरकार कर्मचारियों के साथ हैं और उनकी जो भी जायज़ मांगे है उन्हें जल्दी ही पूरा किया जायेगा। 



कार्यक्रम में मप्र राज्य कर्मचारी संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस दौरान मप्र राज्य कर्मचारी संघ के नेता मनोहर गिरी ने कहा कि उज्जैन शहर को राज्य भोगी शहर घोषित किया जाये। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने किया और आभार मांगीलाल पाटीदार ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा