देवास नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: उज्जैन रोड से भोपाल चौराहे तक हटाया अतिक्रमण




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास नगर निगम ने शहर में सड़क किनारे बने अभिगमन और अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने उज्जैन रोड चौराहे से भोपाल चौराहे तक अभियान चलाकर सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाए।




कलेक्टर ऋतुराज सिंह के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई लगातार की जा रही है। अभियान के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन नगर निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।




प्रशासन का कहना है कि दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। 




एडिशनल एसपी और ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा