फिर गरजा प्रशासन का बुलडोजर बेगमबाग क्षेत्र में हुई कार्यवाही पांच मकान किये जमींदोज...




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा। प्रशासन ने आज फिर कार्यवाही करते हुए बेगमबाग कालोनी में पांच मकानों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात रहा।




प्रशासन द्वारा बेगमबाग कालोनी में लगातार अवैध मकान हटाने की कार्यवाही की जा रही है। यह कार्यवाही लीज रेंट का उल्लघंन करने पर की जा रही है। आज फिर प्रशासन की टीम बेगमबाग कालोनी पहुंची और अवैध मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू की। 




इस दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीन से पांच मकानों को जमींदोज किया गया। कार्यवाही के वक्त मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस फोर्स तैनात रहा। 




उज्जैन विकास प्राधिकरण के सम्पदा अधिकारी जीवन मोदी ने बताया कि यहां सिंहस्थ को देखते हुए ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसी के चलते मकान हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा