जर्जर स्कूल भवन से बच्चों की जान को खतरा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार



भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के ग्राम तुमडावदा में शासकीय विद्यालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। विद्यालय भवन की जर्जर हालत और छत से बाहर निकलते सरियों के कारण बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। 



इसी समस्या को लेकर डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ 50 फाइटर्स टीम ने ग्राम पंचायत लसुडिया छत्रधार की सरपंच श्रीमती रामकन्या बाई सुरेश परमार के लेटरपेड पर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर विद्यालय के तत्काल जीर्णोद्धार की मांग की। 



आवेदन में बताया गया कि विद्यालय भवन की छत अत्यंत कमजोर हो चुकी है और जगह-जगह से सरिए दिखाई देने लगे हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इससे विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों एवं अन्य लोगों को जानमाल की हानि होने की आशंका बनी हुई है। 



ग्रामीणों ने मांग की कि किसी बड़े हादसे से पहले शासन-प्रशासन तत्काल भवन निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराए। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष हेमंत मालवीय, जिला सचिव विक्की मालवीय, कवि राधे परमार, लाखनसिंह परमार, विशाल परमार, 


निलेश परमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा