मेट्रो ट्रेन को शुरू से ही देवास तक चलाने की योजना बनती तो आज नुकसान नहीं उठाना पड़ता




भारत सागर न्यूज/देवास। आज इंदौर में संचालित मेट्रो ट्रेन चलाने पर रोजाना 8 लाख खर्च हो रहे है ट्रेन को रोजाना सो यात्री भी नहीं मिल रहे हैं  । नुकसान की भरपाई करने को लेकर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने निर्णय लिया है कि अब चलती ट्रेन में पार्टी एवं अन्य आयोजनों के लिए किराए दिया जाएगा। 




कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने बताया कि इस संदर्भ में हमने शुरू से ही मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन से मांग की थी के मेट्रो ट्रेन को लाभ का धंधा बनाने के लिए इंदौर देवास पीथमपुर महू जोड़कर ए बी रोड साइड संचालन किया जाए जिससे मेट्रो ट्रेन को लाभ का धंधा बनाया जा सके। आज देवास शहर से रोजाना 10 से 12000 हज़ार यात्री इंदौर आना जाना करते हैं वही इंदौर महू पीथमपुर से अलग। 




अब यात्रियों की संख्या कम होने से मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन ने फैसला लिया है कि मेट्रो ट्रेन में लोग अब बर्थडे ,वेडिंग एनिवर्सरी ,प्री वेडिंग शूट फिल्म शूट जैसे आयोजन भी कर सकेंगे इसके लिए दो ऑप्शन दिए गए हैं चलती ट्रेन में आयोजन करना हो तो 1 घंटे के 7000 हजार रूपए खड़ी ट्रेन में केक काटना हो तो  5000 रुपए निर्धारित किए हैं मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सेलिब्रेशन ऑल व्हील्स नाम से कमाई की दूसरी जुगाड़ शुरू की है ।




कांग्रेस नेता शर्मा ने कहा कि शुरू से ही मांग की जा रही थी कि मेट्रो ट्रेन को लाभ का धंधा बनाने के लिए इंदौर के उप नगरों को इस से जोड़ा जाना अत्यंत जरूरी है यह बड़ी हास्यास्पद बात हुई है कि आज मेट्रो ट्रेन को सेलिब्रेशन के लिए किराए से देना पड़ रहा है कांग्रेस की मांग है कि अभी भी समय है  मेट्रो ट्रेन कॉरपोरेशन देवास महू पीथमपुर जोड़कर इसका संचालन करेगा तो निश्चित रूप से मेट्रो ट्रेन लाभ का धंधा साबित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा