दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र बना विद्यानगर हर दिन बना रहता है एक्सीडेंट का खतरा



भारत सागर न्यूज/नागदा/संजय शर्मा । नगर में इन दिनों सिवरेज का नया काम बहुत ही शौरो जौरों से चल रहा है। परंतु यहां से हर दिन दुर्घटना एवं खतरे के साए में जी रहे हैं आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना यहां के बच्चों बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनो को घेरे रहती है।




इधर सिवरेज का काम करने वाले ठेकेदार एवं कर्मचारियों का अपना एक रोब रहता है। काम के दौरान कई लोगों की गाड़ियां तो कई लोगों के घरो की दिवाले तक तोड़ दी है। 




यहां तक कि ठेकेदार एवं कर्मचारियों के द्वारा रहवासियों के द्वारा बनाए गए खड्डा को पुनः भरने या रास्ते को दुरुस्त करने के लिए कहां जाता है तो इनके द्वारा धमकियां दी जाती है। कई बार मीडिया के माध्यम से भी प्रशासनिक अधिकारियों को नगर वासियों की समस्या से अवगत कराया गया परंतु प्रशासनिक अधिकारी कार्रवाई करने के नाम पर आंखों पर पट्टी बांधकर मोन बैठे हैं ऐसा लगता है 






कि इस कार्य के दौरान या तो किसी प्रभावशाली नेता के दबाव में यह लोग चुप बैठे हैं या फिर कमीशन की खिचड़ी इन लोगों के पास भी भरपूर मात्रा में बट गई है इस कारण ही इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा