शिक्षा से बड़ा अन्य कोई दान नहीं- माया नारोलिया




भारत सागर न्यूज/देवास। शिक्षा से बड़ा अन्य कोई दान नहीं होता है और देवास जिला जाट समाज द्वारा संचालित वीर तेजाजी स्कूल में दी जा रही शिक्षा दीक्षा अनुकरणीय है। उक्त विचार देवास जिले के अल्प प्रवास पर नंदकिशोर जाट के आवास पर पधारी राज्यसभा सदस्य माया नरोलिया ने देवास जिला जाट समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किये। 




प्रारंभ में जाट समाज अध्यक्ष दिलीप जाट सरपंच बांगर ने बुके एवं सम्मान पट्टिका से श्रीमती नारोलिया का सम्मान किया। समाज उपाध्यक्ष विकास जाट पार्षद ने पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा को मिली अपार सफलता पर बधाई देते हुए 




जाट समाज एवं वीर तेजाजी स्कूल की प्रगति एवं गतिविधि के संबंध में अवगत  कराया तथा समाज के आगामी कार्यक्रम हेतु सांसद नारोलिया को आमंत्रित किया। 




इस अवसर पर जाट समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सत्यनारायण वर्मा, यशवंत डागोरा, राजेश जाट, नंदकिशोर जाट, मनोहर जाट, काजल जाट सहित समाजजन उपस्थित रहे। संचालन यशवंत डागोरा ने किया तथा आभार मनोहर जाट ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा