सिद्धराज मंदिर में गूंजे ढपली के स्वर, बच्चों ने सीखा लय और ताल




भारत सागर न्यूज/देवास। विप्र नारी शक्ति समूह की मासिक गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर में एक अनूठा आयोजन देखने को मिला। गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सिद्धराज मंदिर परिसर में छोटे बच्चों के लिए एक माह का ढपली प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। 




इस शिविर के दौरान बच्चों ने न केवल संगीत की बारीकियां सीखी, बल्कि अनुशासन और सामूहिकता का भी अनुभव प्राप्त किया। विप्र नारी समूह की महिलाओं ने पूरे समय बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बढ़ाया। 




शिविर के समापन अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरे, उपाध्यक्ष श्रीमती सोनल शर्मा, योगाचार्य हर्षा तिवारी, मीडिया सह-प्रभारी श्रीमती रश्मि आरस, शुभांगी राठौर, रचना पुरोहित एवं दीपिका व्यास की गरिमामयी उपस्थिति रही। 




इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट एवं पेन वितरित किए गए, वहीं श्रीमती सोनल शर्मा द्वारा डफली भेंट कर बच्चों का उत्साह और बढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में गायत्री परिवार के सदस्यों को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा