देवास में बेखौफ चोरों का आतंक: दो घरों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी, CCTV फुटेज सामने आई

 चोरी सीसीटीवी




भारत सागर न्यूज/देवास।
देवास की सिल्वर पार्क कॉलोनी में 16 मई की रात दो घरों में चोरी की वारदात ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है। अज्ञात बदमाशों ने मकान क्रमांक 87 और 88 के ताले तोड़कर नकदी, आभूषण, कैमरा, घड़ी और एलईडी टीवी सहित एक लाख रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। 




पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से पहले रेकी करते और बाद में चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, फिंगर प्रिंट लिए और सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए। हालांकि घटना को दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।




शिकायतकर्ता अनिल मोरे ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा