15 दिनों से टूटी पड़ी विद्युत लाइन, शिकायत के बाद भी नहीं हुई मरम्मत...




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के महुखेड़ा क्षेत्र में एक स्थायी विद्युत कनेक्शन की लाइन पिछले 15 दिनों से टूटकर पड़ी हुई है, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। मामले में संबंधित उपभोक्ता ने कलेक्टर देवास को आवेदन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। 




विद्युत कनेक्शन जो वर्तमान में पन्नालाल पिता सालम , निवासी महुखेड़ा के नाम पर दर्ज है। यह कनेक्शन ‘मोटा कुआं’ स्थित डी.पी. से कई वर्षों से संचालित हो रहा है। प्रार्थी महेन्द्र पाटीदार ने बताया कि विगत 15 दिनों से विद्युत लाइन के पोल और तार टूटकर नीचे गिर गए हैं, जिसके कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। 




साथ ही खुले में पड़े तारों से किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। प्रार्थी के अनुसार, इस संबंध में 03 जून 2024 को कनिष्ठ यंत्री (जे.ई.) कार्यालय में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, जिसकी पावती आवेदन के साथ संलग्न है। 




बावजूद इसके अब तक विभाग द्वारा कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। आवेदन में कलेक्टर से मांग की गई है कि मामले की मौके पर जांच करवाई जाए तथा संबंधित विद्युत विभाग को निर्देश देकर टूटे हुए पोल और तारों की तत्काल मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। प्रार्थी ने आवेदन के साथ पूर्व में बिजली विभाग को दिए गए आवेदन की प्राप्ति रसीद तथा बिजली बिल की प्रतिलिपि भी संलग्न की है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा