‘एक शाम भगवान मल्हारी के नाम’ महाआरती का आयोजन 7 जून को, मराठी संस्कृति की दिखेगी झलक




भारत सागर न्यूज/देवास। श्री मल्हारी मार्तंड मंदिर में आगामी 7 जून, रविवार को “एक शाम भगवान मल्हारी के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 




कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रमण देशमुख ने बताया कि महाआरती का आयोजन श्री मल्हारी मार्तंड मंदिर, शीलनाथ धुनी के सामने, मिल रोड, देवास में किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से शाम 6 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है, जबकि महाआरती का शुभारंभ शाम 7 बजे होगा। उन्होंने बताया कि महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर शंखनाद से गुंजायमान होगा तथा श्रद्धालु मराठी पारंपरिक वेशभूषा में आरती कर भगवान मल्हारी की आराधना करेंगे। 




यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मराठा समाज की एकता, आत्म-सम्मान और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने का भी प्रयास है। आयोजकों के अनुसार महिलाओं से नौवारी अथवा महाराष्ट्रीयन साड़ी तथा पुरुषों से कुर्ता-पायजामा एवं फेटा धारण कर आने का आग्रह किया गया है। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को आरती के लिए पीले वस्त्र पहनने की सलाह दी गई है। 




कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं को अपने घर से आरती की थाली, तुपाई का दीपक, कपूर एवं हल्दी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन समिति ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि “हमारी पहचान एकता, हमारा गौरव मराठा आत्म-सम्मान और हमारा वादा धर्म, संस्कृति एवं समाज का सम्मान” है। इसी भावना के साथ श्रद्धालु भगवान मल्हारी के चरणों में नमन कर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम का आयोजन देव मल्हारी के तत्वावधान में किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा