ट्राफिक जवानों को गर्मी एवं लू से बचाने के लिए दी दवाई




भारत सागर न्यूज/देवास। होम्योपैथिक मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास द्वारा भीषण गर्मी और नौतपा में ट्राफिक जवानों को गर्मी एवं लू से बचाने के लिए होम्योपैथिक दवाई ट्राफिक टीआई पवन बागड़ी को प्रदान की तथा उनसे अनुरोध किया गया कि जो ट्राफिक के जवान धूप एवं गर्मी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।




उन्हें यह दवाई दी जाए जिससे कि वे लू एवं गर्मी से बच सकें। इस अवसर पर डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. नवीन कानूनगो एवं डॉ. एल.एस. चावड़ा उपस्थित रहे। उक्त जानकारी डॉ. नवीन कानूनगो ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा