योग के स्वस्थ शरीर के साथ मानसिक व आध्यात्मिक भी बहुत फायदे है-अरुण राठौर




भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या/संजू सिसोदिया। हाटपीपल्या अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के उत्कृष्ट शासकीय बालक विद्यालय में नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 





योग दिवस पर बोलते हुवे नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण राठौर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर हर वर्ष 21 जून को ये योग दिवस मनाया जा रहा है, योग से हमारा शरीर तो स्वस्थ बनेगा परन्तु इसके साथ ही इससे मानसिक व आध्यात्मिक भी बहुत फायदे है, 




इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य वीरेन्द्र सेंधव द्वारा जर्जर बिडिंग कि जगह नए निर्माण की मांग पर राठौर ने विधायक मनोज चौधरी की तरफ से कहा कि जल्द ही विधायक इस भवन को सी एम राइज विद्यालय बनाने के प्रयास में है। इस असवर पर मंडल अध्यक्ष द्वय राजेन्द्रसिंह सेंधव, संतोष पाटीदार, उपाध्यक्ष नरबेसिह तलैया, पार्षद राहुल तंवर, भुजराम जाट के साथ बालक विद्यालय व कन्या विद्यालय का स्टॉफ व अन्य कई लोगों ने इसमें भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा