सोनकच्छ अस्पताल में बवाल: अवैध वसूली विवाद से निलंबन, वायरल वीडियो और आत्मघाती प्रयास तक पहुंचा मामला




भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ। सोनकच्छ सिविल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है। कथित अवैध वसूली की शिकायत से शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक कार्रवाई, वायरल सीसीटीवी और आत्मघाती प्रयास तक पहुंच गया है।




मामला तब गरमाया जब प्रसूता महिलाओं से पैसे लेने की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में नोटिस और शासकीय आदेशों को लेकर तनाव बढ़ गया।




वायरल वीडियो में नर्सिंग ऑफिसर सीमा वर्मा कथित रूप से दस्तावेज फाड़ती दिखाई दे रही हैं। वहीं आरोप है कि उन्होंने खुद को एक कमरे में बंद कर सर्जिकल ब्लेड से हाथ काटने का प्रयास भी किया। कर्मचारियों ने समय रहते दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।




घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के बाद संबंधित कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा