थाने से ट्रामा सेंटर तक पहुंचा विवाद, जिला अस्पताल में दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

 ट्रामा सेंटर विवाद




भारत सागर न्यूज/देवास।
थाने से शुरू हुआ विवाद जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर तक पहुंच गया। देवास के जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एमएलसी करवाने पहुंचे दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए।




जानकारी के अनुसार नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के मोमन टोला में सोमवार सुबह किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मामले की शिकायत लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेजा।




लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और ट्रामा सेंटर परिसर में ही कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हुए इस घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।








Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा