150 पौधों का माइक्रो फॉरेस्ट विकसित किया वेलप्रकृति अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण व भविष्य में आर्थिक सहयोग की दिशा में पहल
भारत सागर न्यूज/देवास। वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज द्वारा संचालित 'वेलप्रकृति अभियान' के अंतर्गत शनिवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत लिम्बोदा में 150 पौधों का माइक्रो फॉरेस्ट विकसित किया गया।
इस अवसर पर देवास प्लांट से आदर्श सिंह (असिस्टेंट मैनेजर– ऑपरेशन्स एन्ड मेंटेनेंस) विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह माइक्रो फॉरेस्ट ग्राम पंचायत लिम्बोदा के प्रत्यक्ष लाभार्थी दिलीप सिंह चौहान के परिसर में तैयार किया गया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वेलस्पन फाउंडेशन का 'वेलप्रकृति अभियान' प्रकृति संरक्षण को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल है।
फाउंडेशन की ओर से लाभार्थी दिलीप सिंह चौहान से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।



Comments
Post a Comment