रोटरी क्लब ऑफ देवास ने स्कूली बच्चों के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक विद्यार्थियों का हुआ परीक्षण

 



भारत सागर न्यूज/देवास। रोटरी क्लब ऑफ देवास द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 3 (नया भवन) में 8 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए निरूशुल्क जनरल हेल्थ एवं डेंटल चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थियों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. जितेंद्र कुशवाह एवं डेंटिस्ट डॉ. तंजीला कुरैशी ने अपनी सेवाएं दीं। 




डॉक्टरों की टीम ने बच्चों की त्वचा संबंधी समस्याओं, बदलते मौसम की बीमारियों और दांतों की जांच कर उन्हें स्वच्छता व बेहतर स्वास्थ्य के गुर सिखाए। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ देवास के अध्यक्ष रोटेरियन सुधीर पंडित, सचिव रोटेरियन सीए भरत विजयवर्गीय, रोटेरियन अमरजीत खनुजा, रोटेरियन आशीष गुप्ता एवं रोटेरियन भरत खेर विशेष रूप से उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। 




आयोजन को सफल बनाने में पूर्व रोटेरियन संदीप भटनागर का अत्यंत सराहनीय और विशेष सहयोग रहा। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य में सहभागी बने सभी डॉक्टरों और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा