द गार्जियन स्कूल में संपन्न हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026-27




भारत सागर न्यूज/देवास। द गार्जियन स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर सुरेश चौहान, आशा चौहान, विद्यालय की शिक्षिका रिंकू मजूमदार, शिक्षकगण, एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।



 इसके पश्चात डायरेक्टर सुरेश चौहान, आशा चौहान एवं विद्यालय की वरिष्ठतम शिक्षिका रिंकू मजूमदार ने विद्यालय के हेड बॉय रवि सिसोदिया, हेड गर्ल नैना कुमावत सहित ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस एवं रेड हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा अन्य विभिन्न दायित्वों के लिए चयनित कुल 28 छात्र पदाधिकारियों को सैश एवं बैज पहनाकर उनके उत्तरदायित्व सौंपे। सभी छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली।




 इस अवसर पर रविन्द्र उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा का महत्व समझाते हुए कहा कि सच्ची सफलता पद से नहीं, बल्कि अपने श्रेष्ठ आचरण और कर्मों से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय का आदर्श प्रतिनिधि बनकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन अनुराधा देवांगन ने किया। पूरे समारोह के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स टीचर प्रिया राजपूत एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा