बालगढ़ से बाबा महाकाल तक 9 अगस्त को निकलेगी कावड़ यात्रा, 8 अगस्त को सुंदरकांड पाठ




भारत सागर न्यूज/देवास। सावन माह के पावन अवसर पर बालगढ़ क्षेत्र में धार्मिक आस्था और उत्साह का वातावरण है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बालगढ़ के वीर हनुमान मंदिर से बाबा महाकाल, उज्जैन तक एक दिवसीय भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। यह यात्रा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित होगी। आयोजक कुलदीप चिल्लोरिया ने बताया कि 8 अगस्त (शनिवार) को शाम 8:00 बजे वीर हनुमान मंदिर, बालगढ़ में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 



कार्यक्रम की शुरुआत हनुमानजी की महाआरती से होगी, जिसके पश्चात सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया जाएगा। 9 अगस्त (रविवार) को क्षेत्र के युवाओं के नेतृत्व में एक दिवसीय भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। 




कावड़ यात्री वीर हनुमान मंदिर, बालगढ़ से पवित्र जल लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर पहुंचेंगे और भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से सुंदरकांड पाठ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा कावड़ यात्रा में सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा