मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत उपायुक्तों ने किया वार्डाे का भ्रमण





भारत सागर न्यूज/देवास। शासन निर्देशानुसार आयुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में निगम उपायुक्त उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, दिपक पटेल 7 अगस्त 2026 से शुरू हुए मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान (जो 8 जनवरी 2027 तक चलेगा ) के तहत तत्परता के साथ प्रोसेसिंग प्लांट, गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन, नगर निगम डिपो सहित वार्डाे में कचरा संग्रहण व्यवस्था को स्वच्छता मानकों के अनुरूप जांचा।



जाफरी द्वारा वार्डाे के साथ साथ दीनदयाल चलित रसोई को भी देखा साथ ही आश्रय स्थल निरीक्षण के साथ एमजी हास्पिटल के सामने स्थित दीनदयाल रसोई का भी निरीक्षण कर तैयार रसोई की गुणवत्ता को भी देखा। पिपलोनिया के द्वारा वार्डाे के निरीक्षण के साथ त्रिलोक नगर एवं रानीबाग टंकी पर चल रहे निर्माण कार्याे को देखने के साथ ही कार्याे मे गुणवत्ता के साथ समयावधि मे कार्य पूर्ण करने निर्देश भी दिए।




उल्लेखनिय है कि मुख्य मंत्री जन विश्वास अभियान प्रत्येक सप्ताह के पांचवें दिन अर्थात शुक्रवार को चलाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधा संवाद कर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना एवं सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई की लंबित मामलों को मौके पर ही पारदर्शी तरीके से निराकरण करना है। भ्रमण के दौरान सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, ट्रेंचिंग ग्राउंड प्रभारी हेमंत उबनारे, स्वच्छता निरीक्षक ओम प्रकाश पत्थरोड़, अरुण तोमर , दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा