झूठे चोरी के आरोप में परिवार से मारपीट का आरोप, प्रतिपक्ष की बेटी निकली चोरी की आरोपी, एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
भारत सागर न्यूज/देवास। जिले के ग्राम सोण्डा, तहसील विजयागंज मंडी निवासी मनीषा सिलोदिया ने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक देवास को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उनके परिवार पर झूठा चोरी का आरोप लगाकर पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित कराया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार मनीषा सिलोदिया ने बताया कि ग्राम के गट्टू उर्फ दिनेश सिलोदिया एवं विजय सिलोदिया ने उनके, उनके पति धर्मेन्द्र सिलोदिया तथा दोनों नाबालिग बच्चों के खिलाफ थाना विजयागंज मंडी में चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की, जिसमें उनके पति के हाथ में गंभीर चोट आई और हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। साथ ही महिला एवं दोनों नाबालिग बच्चों के साथ भी मारपीट कर बेइज्जत किया गया, जिससे पूरे गांव में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
मनीषा सिलोदिया का कहना है कि बाद में जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कथित चोरी की घटना प्रतिपक्षी की ही पुत्री कोमल द्वारा की गई थी। इसके बावजूद झूठे चोरी के आरोप में परिवार से मारपीट का आरोप, प्रतिपक्ष की बेटी निकली चोरी की आरोपी, एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग परिवार को झूठे आरोपों के आधार पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर झूठी शिकायत करने वाले आरोपियों एवं दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा उनके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।



Comments
Post a Comment